फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ट्रेनों में चोरी करने वाले पकड़े-City

ट्रेनों में चोरी करने वाले पकड़े-City

Sat, 19 Aug 2017 09:43 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में चोरी करने वाले पकड़े-City
गोंडा और बाराबंकी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------
फोटो
-----
सगे भाई चुराते थे ट्रेनों से सामान
दो लाख रुपये से अधिक के माल सहित दबोचा
एक आरोपी जीआरपी गोंडा का हिस्ट्रीशीटर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जीआरपी ने ट्रेनों से यात्रियों का सामान चुराने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से दो लाख रुपये से अधिक चोरी का सामान बरामद किया गया। यह माल उन्होंने पिछले कुछ महीनों अलग-अलग ट्रेनों से चुराया था, जिनकी रिपोर्ट झांसी थाने में दर्ज हैं। इनमें आरोपी नूर मोहम्मद गोंडा का हिस्ट्रीशीटर है जो दस बार जेल भी जा चुका हैं।
शुक्रवार की रात जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों का सामान चुराने की फिराक में घूम रहे दो शातिर चोरों को पकड़ लिया। पूूछताछ में उन्होंने अपने नाम बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र के मीरंगज व हाल बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवारा बधिया निवासी नूर मोहम्मद और मुन्ना बताए। जांच में पता चला कि पिछले कुछ महीनों में इन आरोपियों ने झांसी के आसपास छह ट्रेनों में चोरी की, जिनकी रिपोर्ट झांसी में दर्ज हैं।
विज्ञापन

शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी (रेलवे) डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नूर मोहम्मद जीआरपी गोंडा का एक हिस्ट्रीशीटर है, जो अपने भाई मुन्ना के साथ मिलकर अपराध करता है। जीआरपी उरई के दो एनडीपीएस मुकदमों में न्यायालय में हाजिर न होने के कारण आरोपियों के घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने नूर मोहम्मद के पास से दो सोने की अंगूठी, एक मोबाइल, दो जोड़ी पायलें, 6600 रुपये नकद और मुन्ना के पास से एक सोेने की जंजीर, दो सोने की लॉकेट, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायलें और 6400 रुपये नकद। इन्हें पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह, उपनिरीक्षक राजा भइया, श्याम बाबू, क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय सिंह, अनुराग अवस्थी, अंकित राज, अनवर हुसैन, जाहिद अली और संजीव मिश्रा।


मीरगंज में कई चोर
एसपी (रेलवे) डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बाराबंकी के मीरगंज में बड़ी संख्या में ऐसे अपराधी हैं, जो केवल ट्रेनों में चोरी करने का काम करते हैं। गांव के और भी अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि अन्य घटनाओं के खुलासे में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed