फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: (दतिया) दुर्घटना में महिला की मौत-City

क्राइम: (दतिया) दुर्घटना में महिला की मौत-City

Mon, 21 Aug 2017 07:55 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: (दतिया) दुर्घटना में महिला की मौत-City
दतिया के ध्यानार्थ
विज्ञापन

...........................
श्रेणी - अपराध
--------------
फोटो...
गाय की टक्कर से बाइक सवार महिला मौत
सब हेड... झांसी से दतिया जाते समय ग्वालियर रोड पर हुआ हादसा
- उसका पति भी है घायल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में ग्वालियर रोड पर बाइक से गाय टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। दोनों झांसी से ग्वालियर जा रहे थे।

दतिया के पुरानी जेल के पास निवासी अनूप गोस्वामी आरएएसएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। रविवार को वह पत्नी मिथलेश (50) के साथ बेटी के रिश्ते के सिलसिले में झांसी आए हुए थे। यहां वह प्रेमनगर निवासी साथी शिक्षक आरसी श्रीवास्तव के घर भी गए। दोपहर में तकरीबन ढाई बजे वह पत्नी के साथ बाइक से वापस दतिया जा रहे थे। इसी दौरान ग्वालियर रोड पर उनकी बाइक के आगे अचानक गाय आ गई, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में चोट आई। जबकि, अनूप के पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मिथलेश कोमा में चली गईं और रात साढ़े नौ बजे उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मिथलेश का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed