{"_id":"595268fa4f1c1b6f208b4747","slug":"41498573050-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़, फौजी पकड़ा-Lalitpur","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़, फौजी पकड़ा-Lalitpur
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर के ध्यानार्थ
-------------------
महिला से छेड़छाड़, फौजी गिरफ्तार
पीड़ित ने मुरैना में दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में जीआरपी ने एक फौजी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला ने मुरैना पहुंचकर आरोपी की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इंदौर से जम्मूतवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक महिला उज्जैन से मुरैना के लिए यात्रा कर रही थी। मंगलवार को तड़के ट्रेन ललितपुर सेक्शन में दौड़ रही थी। इसी बीच महिला शौचालय गई, तभी दरवाजे के पास खड़े एक फौजी ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर कोच के यात्री जाग गए और मामले का पता चलते ही उन्होंने फौजी की धुनाई कर दी। इससे हंगामा हो गया। ट्रेन के झांसी आने पर सूचना पर पहुंची जीआरपी ने फौजी को उतार लिया। वहीं, महिला ने मुरैना पहुंचने के बाद जीआरपी थाने में फौजी जयकरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फौजी जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्र मिश्र ने बताया कि घटनास्थल ललितपुर क्षेत्र में होने के कारण आरोपी को वहां की जीआरपी को सौंपा जा रहा है। वहीं, मुरैना से भी मुकदमा स्थानांतरित होकर ललितपुर पहुंच जाएगा।