{"_id":"594687ca4f1c1b906e8b4c67","slug":"41497794506-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा महत्वपूर्ण: सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत -Lalitpur","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा महत्वपूर्ण: सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत -Lalitpur
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत
- टायर फटने से हुआ हादसा
- अनियंत्रित ट्रक पानी के टैंकर से टकराया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
टायर फटन से अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क पर खड़े एक टैंकर से जा टकराया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रक चालक ने रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हरियाणा के जिला मेवात (नूह) तहसील ताउड़ी के ग्राम शिकारपुर निवासी कमरुद्दीन का पुत्र मुबारिक खान (32) फरीदाबाद से कंटेनर लेकर हैदराबाद जा रहा था। कंटेनर में परचून का सामान भरा हुआ था। शुक्रवार को दोपहर तकरीबन एक बजे सिजवाहा-ललितपुर बाईपास पर कंटेनर का आगे का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इससे पहले की चालक मुबारिक गाड़ी संभाल पाता वह सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से जा टकराई। इस दुर्घटना में मुबारिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।