फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: मूर्ति विसर्जन में दो पक्ष भिड़े-Lalitpur

क्राइम: मूर्ति विसर्जन में दो पक्ष भिड़े-Lalitpur

Sat, 22 Sep 2018 06:32 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: मूर्ति विसर्जन में दो पक्ष भिड़े-Lalitpur

विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्ष भिड़े, पांच गंभीर घायल
- धारदार हथियार, लाठियां और गोलियां चलीं, भगदड़ मची
- दो घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बाहर लक्ष्मी गेट क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। गोलियां भी चलाई गईं, इससे भगदड़ मच गई। हमले में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि दूसरे की तहरीर की पड़ताल चल रही है।
बड़ा बाजार से बाहर लक्ष्मी गेट होकर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए तालाब पर ले जाया जा रहा था। यात्रा में शामिल झारखड़िया मोहल्ला निवासी अरुण सोनी का बाहर लक्ष्मी गेट निवासी अमित आगवन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्रित होकर आमने- सामने आ गए। उनके बीच लाठी, डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए एक पक्ष ने गोलियां भी चलाईं।
विज्ञापन

विवाद में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के बाहर लक्ष्मी गेट निवासी अमित आगवन और उनके छोटे भाई कुंवर राजबहादुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली पुलिस ने झारखड़िया मोहल्ला निवासी अरुण सोनी की तहरीर पर अमित व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में अमित द्वारा गोली चलाना बताया गया है व इस हमले में सक्षम सोनी, जानू सोनी घायल बताए हैं । वहीं, अमित ने भी कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें दूसरे पक्ष के 12 से अधिक लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले में रूपेंद्र, राहुल, विकास अहिरवार के घायल होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed