फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   महिला यात्री का वीडियो क्लिप बनाते पकड़ा,,-Lalitpur

महिला यात्री का वीडियो क्लिप बनाते पकड़ा,,-Lalitpur

Sat, 24 Jun 2017 07:27 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
महिला यात्री का वीडियो क्लिप बनाते पकड़ा,,-Lalitpur
ट्रेन में महिला का वीडियो बनाते कर्मचारी को दबोचा
विज्ञापन

सब हेड: यात्रियों ने जमकर ली खबर, जीआरपी को सौंपा
क्रासर
महिला ने नहीं दी तहरीर, आरोपी ऐसी मेकेनिक से हो रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी सेकेंड कोच में टॉयलेट गई महिला यात्री की मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाते हुए एसी मेकेनिक सलीम को रंगे हाथों पकड़ा गया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे यात्रियों ने उसे दबोचकर जमकर पीटा और झांसी आने पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। महिला ने मामले की तहरीर नहीं दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शनिवार को तड़के गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के ए वन कोच में सवार एक महिला यात्री टॉयलेट में थी। मौका पाकर कल्याण (मुंबई) निवासी कोच का एसी मेकेनिक टॉयलेट गेट के एक खुले हिस्से से महिला का मोबाइल पर वीडियो बनाने लगा। उस समय ट्रेन उरई और झांसी स्टेशन के बीच चल रही थी। महिला की नजर जैसे ही मोबाइल पर पड़ी, वह निकल आई और शोर मचाकर अन्य यात्रियों को बुला लिया। महिला ने कोच मेकेनिक की हरकत के बारे में यात्रियों को बताया। पहले तो मेकेनिक ने एक दूसरे लड़के को फंसाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो हकीकत सामने आ गई। इसके बाद यात्रियों ने मेकेनिक की जमकर खबर ली।
विज्ञापन

ट्रेन के झांसी आने पर टिकट चेकिंग कर्मचारी, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। महिला से लिखित शिकायत देने को कहा गया, लेकिन वह राजी नहीं हुई। बाद में आरोपी को जीआरपी थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed