फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कीटनाशक दवा खाने से मारे गए थे गोवंश

कीटनाशक दवा खाने से मारे गए थे गोवंश

Fri, 02 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कीटनाशक दवा खाने से मारे गए थे गोवंश
कीटनाशक दवा खाने से मारे गए थे गोवंश
विज्ञापन

मऊरानीपुर। रविवार को गल्ला मंडी में मृत मिले चौबीस गोवंश की मौत की वजह कीटनाशक दवा थी। घटना दोबारा न हो, इसके लिए बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने मंडी के गल्ला व्यापारियों के साथ बैठक कर कीटनाशक दवा का उपयोग सावधानी से करने को कहा। व्यापारियों ने भी उन्हें अपनी समस्याएं बताते हुए बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीके तिवारी, कोतवाली प्रभारी सुनीत सिंह व मंडी सचिव मनीष भी बैठक में मौजूद रहे।

गल्ला व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मंडी परिसर में गंदगी के ढेर हैं। सफाई कर्मी लापरवाही से काम कर रहे हैं। रात में प्रकाश व्यवस्था भी ठीक नहीं है। सुरक्षा के बंदोबस्त भी पुख्ता नहीं हैं। नीलामी चबूतरे के पास वाहन खड़े होने से तुलाई में परेशानी होती है, तो किसनों के बैठने और ठहरने के लिए भी व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों ने सब्जी मंडी का रास्ता अलग बनाकर मंडी परिसर की चहारदीवारी बनाने की मांग रखी। इस मौके पर व्यापारी रमेश कटारे, रामजीवन यादव, मनोज मोदी, मनोज अग्रवाल, लल्ले अग्रवाल, कल्लू यादव, करन सिंह यादव, चिंटू सेठ, मुकेश अग्रवाल, करन सिंह, नरेंद्र क्षत्रिय, गोरे अग्रवाल, आजाद अग्रवाल, रमेश अहिरवार, संतोष रिछारिया, अशोक शर्मा, शंकर साहू, दीनदयाल साहू, अरविंद भडरया, लल्लू सिंह, नितिन अग्रवाल, लखन साहू, अशोक साहू, बृजलाल कटारे, सुनील साहू, राजा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed