{"_id":"5cd9c4fabdec2207524955a7","slug":"181557775610-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक युवती का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक युवती का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72 घंटे बाद युवक-युवती का अंतिम संस्कार हुआ
झांसी। शुक्रवार को नौ नंबर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास मिले युवक व युवती के शवोें की सोमवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि, सोमवार को 72 घंटे से ज्यादा होने पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, पुलिस शिनाख्त के लिए जीआरपी की मदद भी ले रही है।
थाना प्रेमनगर के नौ नंबर रेलवे क्रॉसिंग स्थित झांसी-मुंबई रेल मार्ग पर पटरियों के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक व युवती के शव पड़े मिले थे। कुछ ही दूरी पर बैग, चादर और पानी की बोतलें भी मिली थीं। युवती का एक पैर कटा था, उसके सिर में गहरी चोट थी। वहीं, युवक के सिर में भी चोट थी। पुलिस का मानना था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत हुई है। पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में शिनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों की तस्वीर जीआरपी की मदद से सभी स्टेशनों तक भेजी जा रही है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ जारी है।
सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
झांसी। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गुरसराय के अस्ता निवासी श्याम सुंदर (23) रविवार को चकारा गांव एक शादी में गए थे। रात में वह एक दोस्त के साथ बाइक पर मऊरानीपुर के बम्होरी निवासी एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में उनको ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। बाद में उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसी तरह, अन्य दुर्घटनाओं में प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी कुलदीप (28), नवाबाद थाना क्षेत्र के एवट मार्केट निवासी रुबी (24) पत्नी इरशाद व टोड़ी फतेहपुर के पड़ला निवासी लोकेंद्र पटेल (35) घायल हो गए।