फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम - विजिलेंस की नजर में रहे केंद्र-City

पुलिस भर्ती परीक्षा: विजिलेंस की नजर में रहे परीक्षा केंद्र

Tue, 29 Jan 2019 01:38 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 29 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
क्राइम - विजिलेंस की नजर में रहे केंद्र-City
प्रतीकात्मक चित्र
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों के बाहर विजिलेंस तैनात रही। केंद्रों के अंदर व बाहर चप्पे-चप्पे पर निगाह रही। केंद्रों के बाहर फोटोस्टेट व मोबाइल की दुकानों के पास सादा वर्दी में विजिलेंस कर्मचारी निगाह रखे रहे। किसी भी तरह की गड़बड़ी केंद्रों के अंदर व बाहर नहीं हो पाई।
विज्ञापन


जिले में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार को 32 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए एक-एक केंद्र पर 32 विजिलेंस कर्मचारी की तैनाती की गई थी, जो केंद्र पर हर गतिविधि पर नजर रखे थे। उनकी अभ्यर्थियों से लेकर बाहर मौजूद लोगों और दुकानों पर खुफिया नजर रही।
विज्ञापन


खासतौर पर फोटोस्टेट व मोबाइल की दुकानों पर गोपनीय पड़ताल करते रहे। रविवार को अन्य जिलों में सॉल्वर पकड़े जाने के बाद महानगर के सभी केंद्रों पर खुफिया व स्वॉट टीम भी तैनात रही। डीएम शिवसहाय अवस्थी, डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात व नोडल अधिकारी राहुल मिठास परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। परीक्षा के दौरान एक भी नकलची नहीं पकड़ा जा सका। सकुशल परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


7,235 ने छोड़ी परीक्षा
सोमवार को जिले के 32 केंद्रों पर दो पालियों में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे हुई, जिसमें 17143 ने परीक्षा दी, जबकि 3617 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हुई। इसमें 17,142 ने भाग लिया, जबकि 3,618 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed