फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम-परिचत पर घूमी शक की सुई-City

क्राइम-परिचत पर घूमी शक की सुई-City

Fri, 18 May 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
क्राइम-परिचत पर घूमी शक की सुई-City
फोटो
विज्ञापन

..........
परिचित पर घूमी शक की सुई
- मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे टेक्नीशियन की पत्नी की हत्या व लूटपाट का मामला
- साढ़े चार से पांच लाख के जेवरात ले गए बदमाश
- कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मेडिकल कॉलेज कैंपस में एक्स-रे टेक्नीशियन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पत्नी की हत्या कर लूटपाट के मामले में शक की सुई किसी परिचित पर ही घूम रही है। घटना के बाद बदमाश अलमारी में रखे साढ़े चार से पांच लाख रुपये के जेवरात व करीब 25 हजार रुपये नगदी लेकर भागे थे। भागते समय हड़बड़ाहट में बदमाशों से कान का टॉक्स व सोने का पैंडल गिरकर गया था, जो घर के पीछे पेड़ के नीचे पुलिस को छानबीन के दौरान मिला। घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
बृहस्पतिवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में घुसकर बदमाश लूटपाट के बाद पत्नी आशा श्रीवास्तव की हत्या कर भाग निकले थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों को दबोचने के लिए स्वॉट टीम प्रभारी व कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी व नवाबाद थानाध्यक्ष संत सहाय के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें गठित कर दी थीं। शुक्रवार सुबह रिश्तेदारों के आने के बाद परिजनों ने आशा का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसपी सिटी देवेश पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से वार्ता की। बताया गया है कि आशा की हत्या करने के बाद बदमाश अलमारी में रखे साढ़े चार से पांच लाख रुपये के जेवरात व करीब 25 से 30 हजार रुपये नगदी लेकर भागे। जिस समय बदमाश लूटपाट कर रहे थे, इसी बीच उनकी पुत्री खुशी के दरवाजा खटखटकाने पर बदमाश बोले थे कि भागो-भागो कोई आ गया है। पीछे से दीवार फांदकर भागते समय कुछ दूरी पर लगे एक पेड़ के नीचे कान का टॉक्स व सोने का पैंडल गिर गया था। पड़ताल करते समय पुलिस टीम को जेवरात मिले थे। इसके बाद पुलिस लूट की घटना मानकर मामले की पड़ताल में तेजी के साथ जुट गई थी।
विज्ञापन

सूत्रों से पता चला है कि घटना वाले दिन सुबह साढ़े नौ बजे कामवाली घर का काम करने आई थी। इसके बाद वह साढ़े दस बजे काम निपटाकर चली गई थी। इसके बाद किसी परिचित के आने पर आशा ने गेट खोला और फिर घटना को अंजाम दिया गया। पति वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी आशा उनके ड्यूटी पर जाने के बाद दोनों तरफ के गेट बंद रखतीं थीं। ऐेसे में किसी भी अंजान का अंदर आना मुश्किल भरा है। परिजन भी मान रहे हैं कि किसी परिचित के आने पर उन्होंने गेट खोला और इसके बाद चंद समय में बदमाश घटना को अंजाम देकर पीछे के रास्ते से भाग निकले। पुलिस उनके यहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ के साथ प्रत्येक बिंदु पर पड़ताल करने में जुटी हुई है। इस बीच पुलिस ने जिले के कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद बदमाशों से घंटों पूछताछ
घटना के बाद पुलिस ने जेल में बंद शातिर बदमाश व अन्य कैदियों से पूछताछ की। घटना वाली रात पुलिस के अधिकारी व पुलिस टीम ने जेल में डेरा जमा लिया था। इसके बाद करीब एक दर्जन शातिर बदमाशों से घटना को लेकर सख्ती से पूछताछ करती रही। इसके अलावा, जेल से छूटे शातिर बदमाशों की कुंडली भी पुलिस खंगालने में लग गई है। इसके लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों के थानेदारों से संपर्क कर उनको अलर्ट कर दिया गया है। जिन थाना क्षेत्रों के रहने वाले बदमाश जेल से छूटे हैं या फिर फरार चल रहे हैं। इन सबकी पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है।


हर बिन्दू पर पड़ताल जारी
पुलिस हर बिन्दू पर गंभीरता के साथ पड़ताल कर रही है। अधिकारी भी पड़ताल पर नजर बनाए हुए हैं। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विनोद कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed