फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   किराए के फ्लैट में बनती थी मिलावटी शराब

किराए के फ्लैट में बनती थी मिलावटी शराब

Sun, 16 Jun 2019 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
किराए के फ्लैट में बनती थी मिलावटी शराब
किराए के फ्लैट में बनती थी मिलावटी शराब
विज्ञापन

झांसी। महानगर में पकड़े गए मिलावटी शराब के कारोबारी किराए का फ्लैैट लेकर ये अवैध कारोबार कर रहे थे। पकड़ा गया आरोपी सागर राय अपने साथियों के साथ लंबे समय से अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में अन्य साथियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिस पर पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए भी दबिश देनी शुरू कर दी है।
14 जून को कोतवाली व स्वॉट टीम ने नारायण बाग रोड स्थित हजरत खाकी शाह दरगाह के पास से बाइक सवार थाना बबीना के मोहल्ला कैंट निवासी सागर राय, थाना पूंछ के चितगुआं गांव निवासी आशुतोष पाल व थाना बड़ागांव के गढ़मऊ निवासी राजकुमार झा को गिरफ्तार किया था। तीनों के पास से 315 खाली शराब की बोतलों के ढक्कन, 437 देशी शराब के क्वार्टर, 405 बारकोड, देशी शराब के 315 भरे क्वार्टर व तीन लीटर केमिकल बरामद हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाल संजय सिंह के अनुसार पूछताछ में आरोपियों से पता चला है कि पकड़े गए आरोपी वर्तमान में थाना सीपरी बाजार अंतर्गत ग्वालियर रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी में किराए से फ्लैट लिए थे। यहां चोरी छिपे फ्लैट से ही मिलावटी शराब बनाते थे। आरोपी सागर राय फिल्मी कार्यक्रमों में भी काम करता था, जो झांसी में बड़े-बड़े कार्यक्रम भी करा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने कई महत्वपूर्र्ण नाम भी बताए हैं, जिस पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है। संलिप्ता पाए जाने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड पर आरोपियों से मिला था सुराग
तीन जून को पुलिस ने नारायण बाग तिराहा के पास श्मशान घाट वाले रास्ते पर दबिश देकर सदर बाजार के सिमराहा निवासी तार राय को दबोचने के साथ ही बड़ागांव गेट बाहर मैरी तिराहा के एक मकान में दबिश देकर मनोज कुमार कुशवाहा और तालपुरा निवासी रवि को पकड़ा था। मौके से जिला निवाड़ी के थाना सेंधरी स्थित देवरी गांव निवासी जीवन राय, रामू राय, आकाश राय और कोतवाली के सामने कस्तूरी होटल वाली गली निवासी प्रदीप ओमहरे राय भाग निकले थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद रिमांड ली थी, जहां सागर राय, आशुतोष पाल व राजकुमार झा के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया था। अब अन्य अवैध कारोबारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed