फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सेवानिवृति के दिन ही लगाई फांसी

सेवानिवृति के दिन ही लगाई फांसी

Sat, 01 Jun 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृति के दिन ही लगाई फांसी
सेवानिवृत्ति के दिन ही लगाई फांसी
विज्ञापन


झांसी। थाना नवाबाद स्थित सुकुवां ढुकुवां कॉॅलोनी निवासी हरीराम (60) ने शुक्रवार तड़के सरकारी आवास मेें रस्सी के सहारे पंखे पर लटककर फांसी लगा ली। वे सिंर्चाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को वह नौकरी से सेवानिवृत्त होने वाले थे। पुलिस ने जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें कर्ज के चलते यह कदम उठाने की बात कही है।
थाना नवाबाद अंतर्गत सुकुवां ढुकुवां कॉलोनी निवासी भोले के पुत्र हरीराम की सेवानिवृत्ति को देखते हुए परिजन घर में ही कार्यक्रम करने की तैयारी में थे। शुक्रवार तड़के हरीराम ने बाहर वाले कमरे में पंखे पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह सात बजे करीब परिजनों ने उनको फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार व इलाइट चौैकी इंचार्ज मनीष मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


‘बच्चे हमेशा खुश रहें’
हरीराम से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने बच्चों को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया। लिखा है कि मेरी तबियत खराब रहती थी, लेकिन मैंने किसी को नहीं बताया। मुझ पर कर्जा भी बहुत था, लेकिन सुसाइड नोट मेें किसी के नाम का जिक्र नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed