फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गर्मी ने उड़ाई कैदियों की नींद

गर्मी ने उड़ाई कैदियों की नींद

Fri, 31 May 2019 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
गर्मी ने उड़ाई कैदियों की नींद
गर्मी ने उड़ाई कैदियों की नींद
विज्ञापन


झांसी। बढ़ती गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। जिला जेल में हालात और बदतर हैं। सात बैरकों में क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण सभी की नींद उड़ गई है।
जिला कारागार के बंदी भीषण गर्मी में सजा भुगत रहे हैं। यह सजा उनको किसी यातनाओं से नहीं मिल रही है बल्कि कारागार में कैदियों की ज्यादा संख्या के कारण गर्मी से मिल रही है। इसके चलते रात के समय कैदियों की नींद उड़ गई है। जिला जेल में पिछले कुछ समय से लगातार कैदियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में जिला कारागार में कैदियों की क्षमता 450 की है, लेकिन अभी 1150 बंद हैं। ऐसे में तीन गुना से अधिक कैदी होने के कारण गर्मी में कैदियों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। एक बैरक मेें महज 35 बंदियोें को ही रखने का प्रावधान है, लेकिन अधिक होने के कारण सभी 13 बैरकों में इनको रखा गया है। सूत्रों की मानें तो रात को सोने के लिए इन लोगोें को सही से पैर फैलाने व करवट लेने की भी जगह नहीं मिलती है। भीषण गर्मी में दिन के साथ ही रातें काटना भी मुश्किल हो रहा है। रात के समय बैरकों में लगे पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे बंदियों की रातोें की नींद उड़ा गई है। वहीं, जेल प्रशासन कैदियों को हर सुविधाएं मुहैया कराने की भी बात कर रहा है।
विज्ञापन


व्यवस्था ठीक रखने की बनी रहती चुनौती
क्षमता से ज्यादा कैदियों का बोझ ढो रही जिला जेल में संगीन धाराओं के कैदी भी बंद हैं। ऐसे में सीमित सुरक्षा संसाधनों के बीच इनकी सुरक्षा और निगरानी जेल प्रशासन के लिए चुनौती होती है। यह गैंग न बना लें, इसको लेकर भी अलग से टीम नजर बनाए रखती है। इसके अलावा, कैदियों से मुलाकात करने वालों की संख्या भी अधिक होने के कारण जेल प्रशासन परेशान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्र्मी के मद्देनजर जेल की बैरकों में व्यवस्थाएं की गई हैं तो कई जगह कूलर भी लगाए गए हैं। अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। कहीं कुछ कमी है तो उसको दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है। राजीव शुक्ला, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed