{"_id":"5ce9a146bdec220726687c2d","slug":"15588150963-jhansi-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी से पीटकर वृद्धा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाठी से पीटकर वृद्धा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाठी से पीटकर वृद्धा की हत्या
सिजारी/बम्होरी/मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम इटायल में एक युवक ने एक वृद्धा को लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गए जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम इटायल निवासी ढड़कोले अहिरवार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे उसकी पत्नी अमानो बाई अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी इसी बीच ग्राम का ही राकेश पुत्र लालाराम अहिरवार शराब के नशे में आया और गाली गलौच करने लगा। लब वृद्धा ने गाली देने से मना किया तो राकेश ने हाथ से लाठी छीनकर उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। । आनन फानन में परिजन उसे मऊरानीपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफ र कर दिया जहां रास्ते में ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने इसकी सूचना लहचूरा थाने में दी, जिसके आधार पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस बीच आरोपी कहीं भागने की फि राक में गांव के बाहर खड़ा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।