फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दिनदहाड़े घरों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

दिनदहाड़े घरों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Sun, 26 May 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े घरों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
दिनदहाड़े घरों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन


झांसी। स्वॉॅट टीम व कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े घरों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ लिया, उनके पास से भारी तादाद में चोरी का माल बरामद हुआ है। पकड़ा गया गिरोह मध्य प्रदेश का है, जो लंबे समय से जिले व उसके आसपास चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस टीम ने सभी को जेल भेज दिया है।
कोतवाली स्थित अंजनी माता मंदिर व पीतांबरा कॉलोनी में घुसे बदमाश दिनदहाड़े लाखों का माल लेकर भाग गए थे। दोनोें स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय को सूचना मिली कि घरों में चोरी करने वाले बदमाशों का गैंग राइन कब्रिस्तान के पास किसी घटना को अंजाम देेने की फिराक मेें है। पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से पांच युवकोें को पकड़ लिया। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर पांचों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पांचों ने अपने नाम भिंड के थाना आलमपुर निवासी सुमित रायकवार, दतिया की शहर कोतवाली स्थित राजघाट तिराहा निवासी मुकेश कुशवाहा, दतिया स्थित कोतवाली के भांडेर रोड निवासी धर्मेंद्र वंशकार, इंदौर के थाना हीरानगर स्थित मोहल्ला गौरी नगर निवासी निवेश झा और दतिया के छोटा बाजार गाड़ी खाना मार्ग निवासी सीताराम बताए। पुलिस ने पांचों के पास से चोरी की गई एलईडी टीवी, एक सेटअप बॉक्स, चार मोबाइल, सोने के जेवरात, चांदी के जेवरात, घड़ी समेत 2900 रुपये, तमंचा, कारतूस भी बरामद किए। टीम मेें उन्नाव गेट चौकी प्रभारी सरोत्तम सिंह, बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी परमेन्दर सिंह, मिनर्वा चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश, योगेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह, शैलेंद्र चौहान, पदम गोस्वामी, प्रदीप सेंगर, महेश पाठक, रमेश शामिल रहे।
विज्ञापन


हाइवे की कॉलोनियां थीं निशाने पर
पकड़े गए बदमाशोें के मोबाइल में बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है। जिसमें एक-दूसरे से बात करते हुए बदमाश कह रहे हैं कि कॉलोनी देख ली है। दिन के समय सन्नाटा रहता है और अधिकांश लोग काम पर भी चलते जाते हैं। पकड़े जाने से दो दिन पहले कानपुर व शिवपुरी रोड स्थित कॉलोनियों में वारदात करने की पूरी तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े व्यापारी का घर भी था निशाने पर
बदमाशों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि कोतवाली स्थित सराफा व्यापारी के घर चोरी की योजना बन चुकी थी। जिसके चलते रविवार का दिन तय किया गया था। इससे पहले वे अपने मकसद में कामयाब होते, तभी पुलिस ने पांचों को दबोच लिया।


गिरोह ने कभी रात में नहीं की चोरी
पकड़ा गया गिरोह मध्य प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर से लेकर कई जिलों में चोरी कर चुका था। पूछताछ में पता चला कि घटनाओं को दिन के समय ही अंजाम दिया गया। गैंग का सरगना इंदौर जेल में बंद है। जेल में मुलाकात के बाद झांसी में चोरी करने की योजना बनी थी। इसके लिए किसी भी क्षेत्रीय बदमाश का सहारा नहीं लिया, ताकि उनकी मुखबिरी न हो सके। सीपरी बाजार इलाके में किराए पर मकान भी लेने वाले थे। घटनाओं को अंजाम देकर सभी इंदौर घूमने चले गए थे। दो दिन पहले इंदौर से आकर घटना को अंजाम करने के बाद झांसी में ही रहने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed