फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज

फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज

Thu, 16 Aug 2018 10:16 AM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका पर रिपोर्ट दर्ज
बबीना। छावनी परिषद विद्यालय में फर्जी अंकतालिका लगाकर नौकरी पाने वाली शिक्षिका के खिलाफ थाना बबीना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन एवं छावनी परिषद वार्ड नंबर पांच की पार्षद सरोज जैन की पुत्रवधू प्रीति जैन छावनी परिषद विद्यालय में दो वर्ष से सहायक शिक्षिका के पद पर नौकरी कर रही थीं। इनकी शिकायत की गई तो जांच हुई, जिसमें मालूम हुआ कि शिक्षिका प्रीति जैन पत्नी अभिषेक जैन ने अंक तालिका एवं सनद में कूट रचना कर फर्जी दस्तावेज लगाए थे। इस पर छावनी परिषद के अध्यक्ष स्टेशन कमांडर बबीना टीएस स्वोइन एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद ने जांच कराई। इसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया था। सोमवार की रात छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर विभागीय कर्मचारी संदीप दीक्षित की तहरीर पर प्रीति जैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed