फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आकाशीय बिजली का कहर

आकाशीय बिजली का कहर

Sat, 14 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली का कहर
गाज की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

- पवा गांव में जंगल में बकरी चराते समय हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। शुक्रवार को गाज गिरने से पवा गांव में जंगल में बकरी चरा रहे वृद्ध रामदास कुशवाहा उम्र (58) साल की मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला भी झुलस गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी पदम सिंह ने राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजा।

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम पल पल अपने रंग बदल रहा था। दोपहर बाद पवा गांव में मूसलाधार बारिश होने लगी। जिससे मडिया वाले जंगल में अपनी बकरी चरा रहे वृद्ध रामदास कुशवाहा पुत्र कुन्ना बारिश के पानी से बचने के लिए वहां लगे एक चिरौल के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी बीच कड़क के साथ पेड़ पर गाज गिरी। जिसकी चपेट में आने से रामदास की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्र, राजस्व निरीक्षक चंद्र भूषण त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि विजय मिश्रा मौके पर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक का एक मात्र पुत्र है। वहीं, पास में ही बकरी चरा रही निराशा पत्नी कैलाश वंशकार भी झुलस कर अचेत हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। समाचार लिखे जाने तक उसका सीएचसी में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed