Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   टक्कर-City

टक्कर-City

Sat, 30 Jun 2018 08:04 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
टक्कर-City
फोटो
विज्ञापन

-----
अवैध तरीके से गिट्टी ले जा रहे डंपर ने क्षतिग्रस्त किया थाना
शुक्रवार रात चेकिंग कर रही बड़ागांव थाना पुलिस को कुचलना चाह रहा था वाहन चालक
बरामदा, थानाध्यक्ष कार्यालय की दीवारें ध्वस्त, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ागांव (झांसी)। अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे डंपर को जब बड़ागांव थाना पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने सिपाहियों को कुचलने का प्रयास किया, इससे डंपर थाने में घुस गया और बरामदा, थानाध्यक्ष कार्यालय व कंप्यूटर कक्ष को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात 1.45 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार देर रात झांसी-कानपुर हाइवे पर गोरा-दिगारा पर पुलिस चेकिंग कर रही है। इसी दौरान वहां गिट्टी से लदा डंपर यूपी 92 टी 8926 गुजरा। पुलिस ने उसे रोका तो वह बिना रुके ही भाग निकला। पुलिस ने इसकी सूचना थाने में दी। थाने में मौजूद सिपाहियों ने हाइवे पर खड़े होकर डंपर को रोका तो चालक उन पर वाहन चढ़ाने लगा। यह देख सिपाही अपने बचाव में भागे तो डंपर भी उनके पीछे लग गया और थाने परिसर में घुस गया। डंपर की टक्कर से बरामदे, थानाध्यक्ष कार्यालय व कंप्यूटर कक्ष की दीवारें और फर्नीचर व कंप्यूटर क्षतिक्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर अशोक कुमार पुत्र हरीराम व क्लीनर कुलदीप निवासी हरदू थाना बेला जिला औरैया को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, डंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि डंपर में अवैध रूप से गिट्टी लादकर ले जाई जा रही थी। पुलिस पर हमला करने के आरोप में ड्राइवर के खिलाफ धारा 504, 527, 332, 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed