{"_id":"5cdf0f46bdec2207140c657d","slug":"151558122310-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता का इलाज न करने पर चिकित्सक को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रसूता का इलाज न करने पर चिकित्सक को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसूता का इलाज न करने पर चिकित्सक को नोटिस
झांसी। बृहस्पतिवार - शुक्रवार की दरम्यानी रात जिला महिला अस्पताल पहुंची एक प्रसूता को बगैर इलाज के टरका दिया गया। जानकारी होने पर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद महिला को भर्ती किया गया। इस लापरवाही पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को नोटिस जारी किया गया है।
प्रसव पीड़ा के दर्द से कराहती हुई महिला स्वाति (28) बीती रात अपने परिजनों के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंची। लेकिन, यहां उसे बगैर इलाज के ही चलता कर दिया। प्रसूता को सलाह दी गई कि वो मेडिकल कालेज जाकर इलाज कराए। सोशल मीडिया के माध्यम से ये मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा। अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा ने इस पर तत्काल अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वसुधा अग्रवाल से संपर्क किया और महिला को इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस पर महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। यहां उसने ऑपरेशन के बाद बच्ची को जन्म दिया।
इस मामले में सीएमएस डा. वसुधा अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ड्यूटी पर तैनात डा. रश्मि सिंह की लापरवाही सामने आई है। चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया है। उनसे दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।