{"_id":"5cd1af83bdec22070970ef49","slug":"151557245827-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो छात्रों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो छात्रों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्रासलैंड के निकट सोमवार की रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मऊरानीपुर के झांकरी निवासी राजपाल यादव और बरुआसागर क्षेत्र के धमना खुर्द निवासी रवींद्र यादव की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। दोनों दिगारा स्थित सरकारी स्कूल के हॉस्टल में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे थे।
मऊरानीपुर के झांकरी निवासी किसान उत्तम यादव के दो बेटे व दो बेटियां हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा राजपाल यादव बड़ागांव के दिगारा स्थित सरकारी स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। साथ में बरुआसागर के धमना खुर्द निवासी जानकी यादव का छोटा बेटा रवींद्र भी पढ़ता था। दोनों स्कूल के हॉस्टल में रहते थे। सोमवार को दोनों भोजला गांव में रहने वाले एक दोस्त के घर शादी में बाइक से गए थे। रात करीब 12.30 बजे जब दोनों ग्रासलैंड के पास से गुजर रहे थे, तभी उनको ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पालीटेक्निक चौकी इंचार्ज अजीत कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। बाद में दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए। इधर, रात दो बजे के बाद हादसे की खबर छात्रों के परिजनों के पास पहुंची तो उनमें कोहराम मच गया। सुबह तक परिजन, शुभचिंतकों व रिश्तेदारों की भीड़ मेडिकल कॉलेज में लग गई।
जहर खाने वाली युवती की मौत
झांसी। बबीना क्षेत्र के मेन रोड आरा मशीन में रहने वाली मालती (45) ने सोमवार की रात जहर खा लिया। मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बबीना के मेन रोड आरा मशीन निवासी मनीराम साहू बबीना सैन्य स्थित कैंटीन के पास पंचर की दुकान चलाता है। सोमवार की रात उनकी पत्नी मालती (45) ने गृह क्लेश के चलते जहर खा लिया। परिजनों ने उनको मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़े भाई महेश ने आरोप लगाया कि मनीराम आए दिन उनकी बहन मालती के साथ मारपीट करता था। सोमवार की शाम भी मारपीट की थी। उसने ही जहर देकर मालती को मार दिया।