फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बलात्कार से क्षुब्ध युवती ने लगा ली आग-

बलात्कार से क्षुब्ध युवती ने लगा ली आग-

Fri, 18 Jan 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार से क्षुब्ध युवती ने लगा ली आग-
दुष्कर्म से क्षुब्ध युवती ने लगाई आग, गंभीर झुलसी
विज्ञापन

गरौठा। गैंगरेप से क्षुब्ध एक युवती ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। बाद में उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मामले में बृहस्पतिवार को तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार गरौठा क्षेत्र के एक गांव की निवासी उन्नीस वर्षीय युवती चौदह जनवरी को घर से बाहर अकेली खेत गई थी। इसी दौरान जयहिंद, चंद्रभान व बृजनंदन ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीड़िता का भाई मौके पर पहुंच गया। उसने घटना का विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसे पीटा। आरोपी दोनों बहन भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने घर आकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए मऊरानीपुुर लाए जहां से झांसी मेडिकल कालेज भेज दिया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed