{"_id":"5a11dd554f1c1b97678bca6c","slug":"15111203236-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगरपुर हत्या कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उगरपुर हत्या कांड
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ही निकला पत्नी का कातिल
पूराविरधा/तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम उगरपुर में शनिवार को हुई महिला की निर्मम हत्या में उसका पति, पुत्र और बहू ही कातिल निकले। तीनों के खिलाफ थाना पूराकलां में हत्या और षड्यंत्र का मामला दर्ज हुआ। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
बताते चले कि शनिवार को सायंकाल उगरपुर निवासी हरकू (50) पत्नी स्वामी लोधी का शव उसके ही खेत पर बने कुएं में पड़ा मिला, इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद मौके पर थानाध्यक्ष पूराकलां महेश कुमार और नत्थीखेड़ा चौकी प्रभारी कृष्ण बिहारी मिश्रा मौके पर गए थे।
मृतका हरकू के छोटे भाई जसरथ पुत्र अनंदी लोधी निवासी विरधा ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि स्वामी के बड़े भाई चंद्रभान से विवाह हुआ था। चंद्रभान के नुत्फे से उसके दो पुत्र हुए थे। इसी बीच चंद्रभान की मृत्यु हो जाने के बाद मृतका हरकू से स्वामी ने विवाह कर बतौर पत्नी रख लिया था। स्वामी के अपने ही छोटे पुत्र विजय की पत्नी किसना से संबंध थे। इसके चलते परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था, इसके कारण प्रेम में बाधक बनी मृतका हरकू को स्वामी पुत्र खलक सिंह, विजय पुत्र चंद्रभान और किसना पत्नी विजय राजपूत के खिलाफ थाना पूराकलां में हत्या एवं हत्या के षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि तीनों ने धार दार हथियार से हरकू की निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश जारी है।