फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   धोखाधड़ी

धोखाधड़ी

Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी

विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर हड़प ली जमीन
तालबेहट। अनपढ़ वृद्धा का बैंक से केसीसी बनवाने के नाम पर कुछ लोगों ने योजना बद्ध तरीके से उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। तहसील से जब उसके पास सूचना मिली तब उसे अपने साथ की गई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इस संबंध में पीड़ित ने उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए जमीन वापस कराने की गुहार लगाई है।
तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा आमवाय निवासी वृद्धा छीता बाई पत्नी स्व0 श्याम लाल कुशवाहा के पति की मृत्यु करीब बीस वर्ष पहले हो गई है। उसके दो बच्चे हैं। दोनों पुत्र मजदूरी करते हैं। छीता बाई ने तालबेहट के गंज निवासी एक युवक से बैंक से केसीसी बनवाने के लिए कहा तो उसने उसे केसीसी बनवाने की बात कहते हुए अगस्त माह के अंत में तहसील में ले जाकर उसकी लगभग एक एकड़ अठारह डिसमिल जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसे नब्बे हजार रुपये देकर बताया कि एक लाख का कार्ड बना है जिसमें दस हजार रुपये बनवाने में खर्च हो गए। इसके बाद वृद्धा उक्त पैसों को लेकर अपने घर आ गई। कुछ दिन बाद जब तहसील से चपरासी दाखिल खारिज की सूचना लेकर वृद्धा के पास गया और बताया कि तुमने जो जमीन विक्रय की है यह उसकी सूचना है। इसके बाद वृद्धा सन्न रह गई । बाद में गांव के लोग उसके साथ तहसील आए और मुआयना किया, तब इस बात की जानकारी हुई कि केसीसी बनवाने के नाम पर उसके साथ ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित ने उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित कई अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं उसकी जमीन वापस कराने की गुहार लगाई है।

बॉक्स में
जॉच में खुलेंगे कई राज
तालबेहट। इस मामले की यदि पुलिस ने सख्ती से जांच की तो कई चौंकाने वाले रहस्य उजागर होंगे। क्षेत्र में सक्रिय दलाल भोली भाली और अनपढ़ जनता को किस तरह अपने जाल में फंसा कर चूना लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed