फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   देह व्यापार में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

देह व्यापार में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 20 May 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
देह व्यापार में धकेलने वाली  महिला गिरफ्तार, जेल भेजा
युवती को देह व्यापार में धकेला, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन


झांसी। एक महिला ने फुसलाकर एक युवती को देह व्यापार में धकेल दिया। युवती ने इस दलदल से निकलने का प्रयास किया तो महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। युवती से दो लाख रुपये व संपत्ति अपने नाम करने की मांग की गई। सूचना पर पुलिस ने महिला व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अन्य सहयोगियों की भी तलाश शुरू कर दी है।
थाना सीपरी बाजार इलाके में रहने वाली एक युवती की मुलाकात थाना प्रेमनगर के बिजौैली में रहने वाली जयदेवी से हुई। पुलिस का कहना है कि मदद का आश्वासन देकर उसने युवती को बुलाया। आरोप है कि इसके बाद अपने साथी हरदयाल से गलत काम कराया। बाद में दोनों ने मिलकर युवती को देह व्यापार में धकेल दिया। परेशान होकर युवती दलदल से बाहर निकलने में लग गई।
विज्ञापन

यह जानकारी महिला को हुई तो वह युवती को ब्लैकमेल करने लगी। उससे दो लाख रुपये व संपत्ति अपने नाम कराने की मांग की जाने लगी। उसके मना करने पर धमकाया जाने लगा। दहशत में आकर युवती ने परिवार समेत अधिकारियों से इसकी शिकायत की। पुलिस ने जयदेवी और उसके साथी हरदयाल पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही महिला जयदेवी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कइयों पर भी कार्रवाई की तैयारी
महानगर में पनप रहे देह व्यापार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने रणनीति तैयार की कई है। स्थानों व मकानों को चिह्नित कर लिया गया है। एसएसपी के निर्र्देश पर एक टीम गठित की गई है, जो प्रतिदिन गोपनीय रूप से जांच करेगी। पुलिस ने ऐसे अवैध कारोबारियों पर शिकंजे की तैयारी शुरू कर दी है। अंदरखाने पुलिस सुबूत एकत्रित करने में भी जुट गई है।


कई को किया ब्लैैकमेल, संपत्ति कराई अपने नाम
महिला अवैध धंधे में लंबे समय से लिप्त थी। वह युवती व महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के बाद ब्लैकमेल करती थी। पता चला है कि कइयों को ब्लैकमेल कर संपत्ति नाम करा चुकी है। संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed