फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   करारी स्टेशन पर जांच शुरू-City

करारी स्टेशन पर जांच शुरू-City

Thu, 31 Aug 2017 09:07 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
करारी स्टेशन पर जांच शुरू-City
31 अगस्त को प्रकाशित समाचार की पीडीएफ लगाए
विज्ञापन

--------------------------------------------

चाहकर भी रेलवे छिपा नहीं पाया करारी हादसा
अमर उजाला पढ़कर जीएम ने लिया मजदूर की मौत का संज्ञान
तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दिए जांच के आदेश, बयान दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुधवार शाम करारी स्टेशन पर हुए हादसे को रेलवे के अफसर चाहकर भी छिपा नहीं सके। बृहस्पतिवार सुबह आए उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने अमर उजाला पढ़ा तो उनका माथा ठनक गया। उन्होंने तत्काल मंडल परिचालन प्रबंधक, सहायक मंडल अभियंता और सहायक संरक्षा अधिकारी की कमेटी बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए। तीनों ने करारी स्टेशन पहुंचकर पीडब्लूआई, गैंगमैन, ठेकेदार के मजदूर और ग्वालियर- बरौनी मेल के ड्राइवर, गार्ड के बयान दर्ज किए।
ग्वालियर बरौनी मेल बुधवार को करारी रेलवे स्टेशन पर हादसे का शिकार होते-होते बच गई थी। घबराहट में ट्रैकमैन भरत की इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इंजीनियरिंग विभाग करारी स्टेशन की अप लूप लाइन में पटरी के नीचे बिछने वाले सीमेंट के स्लीपर बदलवाने का काम ठेकेदार से करवा रहा है। बुधवार को ठेकेदार के मजदूर पुराने स्लीपर उखाड़ने के बाद पटरियों के बीच से घसीटकर लेकर जाकर डाउन ट्रैक के पास रख रख रहे थे। इसी दौरान ग्वालियर-बरौनी मेल के गुजरने का समय होने पर मजदूर एक स्लीपर को लेकर उसी ट्रैक पर खड़े थे, जिस पर से ट्रेन गुजरने वाली थी। स्टेशन मास्टर ने यह देखा तो शोर मचाकर सबसे हटने को कहा। वहां मौजूद मजदूर स्लीपर हटाकर खुद हट गए, लेकिन गैंगमैन भरत घबरा गया और खुद पटरियों से नहीं हट सका और इंजन की चपेट में आकर दूर जाकर गिरा। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई थी। बाद में हादसे से गुस्साएं पहुंचे नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन और नॉर्थ सेंट्रल इंप्लाइज संघ के पदाधिकारियों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान ने अमर उजाला पढ़ने के बाद मामले को संज्ञान में लिया और जांच के आदेश दिए। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन हुआ। इसके बाद टीम में शामिल मंडल परिचालन प्रबंधक, सहायक मंडल अभियंता और सहायक संरक्षा अधिकारी ने करारी स्टेशन पर पहुंचकर पीडब्लूआई, गैंगमैन, ठेकेदार के मजदूर और ग्वालियर- बरौनी मेल के ड्राइवर, गार्ड के बयान दर्ज किए। जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम ने झांसी-कानपुर ट्रैक का किया निरीक्षण
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मूलचंद चौहान बृहस्पतिवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से इलाहाबाद से झांसी आएं। यहां चार घंटे गुजारने के बाद उन्होंने स्पेशल ट्रेन से झांसी-कानपुर ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डबल ट्रैक के काम की प्रगति और अन्य कमियों पर भी नजर डाली। साथ ही मंडल रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके साथ डीआरएम एके मिश्रा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed