फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: फांसी लगाकर आत्महत्या-City

क्राइम: फांसी लगाकर आत्महत्या-City

Mon, 24 Jul 2017 07:34 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: फांसी लगाकर आत्महत्या-City
श्रेणी - अपराध
विज्ञापन

--------------
गले में फंदा डाल की आत्महत्या
- कारण नहीं हो सका स्पष्ट, नहीं मिला सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना कोतवाली इलाके के डड़ियापुरा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पेशे से कृषक बृजमोहन मिश्रा डड़ियापुरा में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात परिवार के सभी लोग घर के ऊपरी हिस्से में सो रहे थे। जबकि, बृजमोहन मिश्रा मकान के निचले हिस्से में अकेले थे। रात तकरीबन ग्यारह बजे उन्होंने कमरे में लगे पंखे पर चादर के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। तलाशी में उनके पास से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ, जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। उल्लेखनीय है कि पांच साल पहले बृजमोहन के पुत्र ने भी आत्महत्या की थी। उसने भी गले में फंदा लगाकर जान दी थी।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से मौत
झांसी। थाना कोतवाली इलाके के अलीगोल खिड़की बाहर निवासी भगवानदास कुशवाहा (43) सोमवार को सुबह दस बजे घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। वह लोहा मंडी में एक लोहे की दुकान पर काम करते थे। दोपहर तकरीबन तीन बजे उनकी लाश आईटीआई क्रासिंग के पास रेल लाइन पर मिली। वह रेल पटरी के पास कैसे पहुंचे? इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed