फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हिस्ट्रीशीटरो पर नजर रखेगी जीआरपी-City

हिस्ट्रीशीटरो पर नजर रखेगी जीआरपी-City

Sat, 18 Nov 2017 02:54 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
 हिस्ट्रीशीटरो पर नजर रखेगी जीआरपी-City
झांसी क्षेत्र में 105 हिस्ट्रीशीटर, सब पर नजर
विज्ञापन

जीआरपी ने ट्रेनों में अपराध रोकने के लिए बनाई रणनीति
पेशेवर अपराधियों पर गैंगेस्टर भी लगेगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ट्रेनों में आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए जीआरपी ने कमर कस ली है। क्षेत्र में 105 हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित किया गया है, जिन पर लगातार निगाह रखी जा रही है। पड़ोसियों से भी उनकी गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। पेशेवर अपराधियों पर गैंगेस्टर लगाने की भी तैयारी की जा रही है।
जंक्शन से प्रतिदिन सौ से एक सौ बीस सवारी ट्रेनों का आवागमन होता है। ऐसे में प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना-जाना भी लगा रहता है। ऐसे में यहां बदमाशों ने भी अपने पांव पसार लिए हैं। लगातार हो रहीं घटनाओं को देखते हुए आईजी ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद से अनुभाग में चिह्नित 105 हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध व आपराधिक तरीकों से धन अर्जित करने वाले अपराधियों की संपत्ति भी कुर्क करने की कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। जेल में बंद और जमानत पर रिहा हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जेल से बाहर आने के बाद इनकी हर गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। साथ ही अपराधियों के मोबाइल भी ट्रेस किए जा रहे हैं। संदिग्धता नजर आने पर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा, जीआरपी सिविल पुलिस का भी सहयोग लेगी हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखेगी। पेशेवर अपराधियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कुली और वेंडरों का होगा सत्यापन
स्टेशनों पर तैनात कुली, वेंडरों सहित अन्य कर्मचारियों का दिसंबर तक सत्यापन किया जाएगा। स्टेशन के आसपास झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की भी जांच कराई जाएगी। ट्रेनों में चलने वाले कोच अटेंडेंट भी जांचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. ओपी सिंह, एसपी रेलवे

यहां इतने हिस्ट्रीशीटर
स्थान संख्या
झांसी 23
ललितपुर 04
उरई 15
भीमसेन 07
महोबा 11
बांदा 27
कर्वी 06
मानिकपुर 12
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed