{"_id":"59fe19964f1c1b6a678b9812","slug":"121509824918-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को फांसी पर लटकाया-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को फांसी पर लटकाया-City
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को लटकाया फांसी पर, मुकदमा दर्ज
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के देवीलाल चौबे का अखाड़ा में 21 साल की राधा का शव फंदे पर लटकता मिला। राधा के पिता ने उससे ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बबीना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चमरऊआ निवासी आशाराम रायकवार ने अपनी पुत्री राधा का विवाह कोतवाली क्षेत्र निवासी देवी लाल चौबे अखाड़ा में रहने वाले सुनील के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री से दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित भी किया जा रहा था। आरोप है कि शनिवार सुबह ससुरालियों ने मिलकर उसे फांसी पर लटका दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जहर खाने से मौत
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला उन्नाव गेट निवासी पंकज कुमार ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी का कारण नहीं पता लग सकता है।
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बबीना। मुहल्ला तिवरयाना निवासी भारती साहू ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया है कि तिवरयाना निवासी नितेश साहू काशी भारती के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी। रोज की तरह नितेश साहू अपने भाई के साथ सैन्य क्षेत्र स्थित होटल में काम पर गए थे। रात्रि करीब दस बजे घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खुलवाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर जब वह ऊपर के रास्ते से कमरे में पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटकता देख घबरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सड़क हादसे में घायल की मौत
झांसी। थाना बबीना क्षेत्र में रहने वाले हवलदार की 16 वर्षीय पुत्री मधु स्मेता सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरस समेत पकड़ा
झांसी। कोतवाली पुलिस ने चांद दरवाजा स्थित शिव मंदिर के पास से एक व्यक्ति को 24 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नई बस्ती चांद गेट निवासी नीरज कुशवाहा बताया गया है।