फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्टेशन पर कई चोर दरवाजे,,,-Lalitpur

स्टेशन पर कई चोर दरवाजे,,,-Lalitpur

Sat, 17 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर कई चोर दरवाजे,,,-Lalitpur

विज्ञापन
बच्चे का फोटो और फालोअप का लोगो
----------------------------------
फोटो

प्रिंस की तलाश में जुटीं जीआरपी की दो टीमें
शहर में भटक रहे हैं परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेलवे स्टेशन से 13 जून की रात चोरी गए भोपाल के गांधीनगर निवासी रामकुमार धाकड़ के तीन साल के बेटे प्रिंस तीन दिन बाद भी पता नहीं चल सका। प्रिंस की तलाश में जीआरपी की दो टीमें लगाई गई हैं, जो शुक्रवार को जबलपुर और दुर्ग के रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर उसकी तलाश करती रहीं। वहीं, परिजन भी शहर में शहर के अलग- अलग स्थानों पर उसकी तलाश करते रहे।

विगत 13 जून की रात रामकुमार धाकड़ पत्नी रीना, बेटी तारणी, समीक्षा और तीन साल के बेटे प्रिंस के साथ भोपाल जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में बैठे थे, तभी उनका बेटा प्रिंस चोरी हो गया था। चूंकि, घटना के समय प्लेटफार्म दो पर श्रीधाम एक्सप्रेस और तीन पर जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस खड़ी थी। इन ट्रेनों से कोई प्रिंस को तो नहीं ले गया। इस अनुमान पर जीआरपी की एक टीम जबलपुर और एक टीम दुर्ग के लिए रवाना हो गई। यह टीम रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर प्रिंस के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। वहीं, शुक्रवार को भी प्रिंस की मां रीना अन्य परिजनों के साथ प्लेटफार्म तीन पर बैठी रही। इस दौरान वह परिजनों के साथ प्रिंस की तलाश में शहर के अलग- अलग हिस्सों में भी गई। जिसने जहां कुछ संभावना बताई रामकुमार अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ इधर- उधर भागते रहे। हालांकि, कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed