{"_id":"5c8ffa44bdec2213f32f7205","slug":"11552939588-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचास हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
झांसी। कोतवाली, स्वॉट टीम व चिरगांव पुलिस ने सोमवार को चिरगांव के बाइपास तिराहा पहाड़ी से पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश ऊधम सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। ऊधम सिंह कारोबारी संजय वर्मा पर जानलेवा हमला कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। आरोपी पर जिले में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 21 जुलाई 2018 की दोपहर कारोबारी संजय वर्मा कचहरी चौैराहा के पास से निकल रहे थेे। इसी बीच बदमाशों ने गाड़ी घेरकर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी, जबकि संजय वर्मा समेत अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पड़ताल दौरान पता चला कि इस घटना में थाना सीपरी बाजार के लकारा निवासी ऊधम सिंह भी शामिल था। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ऊधम सिंह पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। सोमवार को सटीक सूचना मिलने के बाद एएसपी राहुल मिठास ने स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, चिरगांव प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, राजीव यादव, महेश पाठक, सतपाल सिंह, प्रदीप सेंगर व दुर्गेश चौहान के साथ चिरगांव के बाइपास तिराहा पहाड़ी से ऊधम सिंह को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी पर सीपरी बाजार समेत आगरा व चिरगांव में कई मामले दर्ज हैं। खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने दस हजार रुपये पुरस्कार दिया है।