फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   छेड़खानी पर छात्राओं ने की मनचले की धुनाई-City

छेड़खानी पर छात्राओं ने की मनचले की धुनाई-City

Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी पर छात्राओं ने की मनचले की धुनाई-City
छेड़छाड़ करने पर छात्राओं ने मनचले को पीटा
विज्ञापन

पकड़ने पर पुलिस से भी भिड़ा, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना नवाबाद इलाके में रहने वाले मनचले ने छात्र के साथ छेड़खानी कर दी। साथियों छात्राओं ने मिलकर मनचले को जमकर पीटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। मनचला यहां पुलिस से भी भिड़ गया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली लाई। जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिवाजी नगर में छात्राएं एक मकान में किराए से रहती हैं। पड़ोस में रहने वाले सोनू ने रविवार शाम घर के पास से निकल रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। यह देखकर अन्य छात्राओं ने आकर सोनू को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। शोरशराबा सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद सोनू पुलिस से भिड़ गया। यहां पुलिस ने भी उसकी पिटाई कर कोतवाली लाई। जहां छात्राओं की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed