फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दो यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार-City

दो यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार-City

Mon, 19 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दो यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार-City
दो यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन

- गोंडवाना एक्सप्रेस में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दो यात्री जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए। बेेहोशी की हालत में दोनों को झांसी स्टेशन उतारकर जीआरपी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनेां युवक इनका सामान व रुपये लेकर भाग निकले। जीआरपी दोनों की तलाश में जुट गई है।

ट्रेन नंबर 12410 गाेंडवाना एक्सप्रेस में ग्वालियर निवासी राजभान सिंह और झांसी निवासी दीपक हज़रत निज़ामुद्दीन से सवार हुए। राजभान को ग्वालियर और दीपक को झांसी उतरना था। इसी बीच धौलपुर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने के बाद दो युवक इनके पास आकर बैठ गए। कुछ देर बाद बातों का सिलसिला चलने के बाद दोस्ती हो गई। इसके कुछ देर बाद दोनों युवकों ने दोनों कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके पीते ही दोनाें अचेत हो गए। इसके बाद दोनों युवक सामान व रुपये लेकर भाग गए। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर राजभान सिंह का पुत्र संदीप ग्वालियर स्टेशन पर लेने पहुंचे लेकिन, पिता के न मिलने पर उसने खोजबीन करते हुए मोबाइल पर संपर्क किया। इसी बीच दोनों को बेहोश देख झांसी में जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों को ट्रेन से उतारने के बाद संदीप को मोबाइल पर सूचना देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed