फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: तीन शातिर बदमाश पकड़े-City

क्राइम: तीन शातिर बदमाश पकड़े-City

Wed, 06 Sep 2017 08:43 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: तीन शातिर बदमाश पकड़े-City
ललितपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------
ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन बदमाश पकड़े
मोबाइल, ट्राली बैग और तमंचा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल, सूटकेस और एक तमंचा बरामद किया गया।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजा भइया, संजय सिंह, अनुराग अवस्थी समेत अन्य जवान रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म सात पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को जीआरपी ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ललितपुर के आजादपुरा निवासी काशीराम, जाखलौन निवासी चंद्रभान अहिरवार और बरौनी के निपनिया निवासी श्रवण बताए। तलाशी में काशीराम के पास से एक मोबाइल, जो उसने छह महीने पहले एक ट्रेन यात्री का चुराया था बरामद किया गया। चंद्रभान के पास से एक मोबाइल और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मोबाइल के संबंध में जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज है। श्रवण कुमार के पास से एक ट्राली बैग, कान की बाली बरामद किए गए, जो उसने अप्रैल महीने में लश्कर एक्सप्रेस से एक यात्री के चोरी किए थे। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ऑटो चालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव पटरियों के निकट पड़ा मिला।
विज्ञापन

दतिया के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम उदगुवा निवासी मयंक नायक कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती में किराए के मकान से रहता था। वह ऑटो चलाता था। बुधवार की सुबह उसका शव पाल कॉलोनी के निकट पटरियों के निकट पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। पुलिस को मयंक के कपड़ों से आधार कार्ड और मोबाइल मिला, जिसकी मदद से उसकी शिनाख्त संभव हो सकी। पुलिस के अनुसार किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed