फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crime sucide

पत्नी नहीं आई तो युवक ने लगाई फांसी

Wed, 27 May 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime sucide
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा नादान मुहल्ला में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी अधिकांश समय अंबावाय स्थित अपने मायके में रहती थी। इस कारण वह परेशान रहते थे। तीन साल पहले मोहित की शादी हुई थी।
विज्ञापन

ओरछा तिगैला के निकट लक्ष्मणपुरा निवासी धरम वंशकार के एक पुत्री चार लड़के हैं। उनका एक घर तालपुरा के नादान मुहल्ले में भी है। इस मुहल्ले में उनके भाई का भी परिवार रहता है। मजदूरी करने वाले उनके बड़े लड़के मोहित वंशकार (25) की 2017 में अंबावाय की युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही मोहित तालपुरा के घर मेें पत्नी के साथ रह रहा था। सोमवार की रात वह घर में अकेला था, तभी उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले चाचा के परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और लक्ष्मण पुरा में रहने वाले परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के छोटे भाई रोहित ने बताया कि मोहित का शादी के बाद से ही पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा है। उनका छह महीने का बेटा है। पत्नी अक्सर मायके में ही रहती है। इस कारण उनका भाई परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed