फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crime died

Jhansi News: बेटे के जन्म के बाद पिता की मौत

Fri, 10 Mar 2023 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
crime died
झांसी। जालौन कोंच थाना इलाके के ग्राम उरेखी के युवक की उसके बेटे के जन्म के दो घंटे बाद मौत हो गई। युवक का पिछले बीस दिनों से मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। मृतक के भाई ने दोस्तों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम उरेखी के रामप्रकाश दोहरे का पुत्र सुंदरलाल (30) फरीदाबाद में कुल्फी का कारोबार करता था। कुछ समय से वह गांव में ही था। 16 फरवरी को वह दोस्तों के साथ खेत में पार्टी मनाने गया था। खेत से लौटने पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए उरई लेकर भागे। लेकिन, हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तब से वह मेडिकल में ही भर्ती था। मंगलवार की सुबह तकरीबन 11 बजे उसकी मौत हो गई। जबकि, इससे दो घंटे पहले पत्नी प्रभा ने उरई में बेटे को जन्म दिया था। बता दें कि मृतक की तीन साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

वहीं, चचेरे भाई कमलेश ने सुंदरलाल के दोस्तों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। कमलेश ने बताया कि दोस्त सुंदरलाल की पत्नी पर गलत नजर रखते थे। दो महीने पहले घर में घुसकर उन्होंने छेड़खानी भी की थी। उन्होंने ही सुंदरलाल को विषाक्त दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। इसकी शिकायत वह पुलिस से भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed