{"_id":"57702f674f1c1bcb7379b0fa","slug":"create-new-symbol-of-fashion-bracelet","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन का नया सिंबल बना ब्रेसलेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन का नया सिंबल बना ब्रेसलेट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
soping, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कलाई में ब्रेसलेट बांधने की दीवानगी इन दिनों युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रही है। रबर, लेदर, मेटल, क्रिस्टल के रंगबिरंगे ब्रेसलेट युवाओं में न सिर्फ फैशन का सिंबल बन चुका है, बल्कि वह इसे भाग्य जगाने का जरिया भी मानते हैं।
देश में प्राचीनकाल से ही कलाई पर युवाओं में कड़ा पहनने का चलन रहा है। इसे भगवान पर श्रद्धा जताने का माध्यम भी माना जाता रहा। वहीं, कुछ लोग कलावा बांधकर अपने आराध्य पर आस्था जताते रहे। समय बदला और युवाओं की कलाई पर कड़े की जगह ब्रेसलेट ने ले ली। अब युवाओं में यह फैशन सिंबल का रूप ले चुका है। ब्रेसलेट ने भी युवाओं में अपनी विशेष जगह बना ली है।
मानिक चौक स्थित ब्रेसलेट विक्रेता प्रवीण सागर अग्रवाल के मुताबिक ब्रेसलेट बांधना नव युवकों व लड़कियों में फैशन एवं उपहार देने का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। मार्केट में इन दिनों लेदर, रेगजीन, रबर, क्रिस्टल, मेटल से निर्मित करीब पांच सौ डिजाइनों के ब्रेसलेट हैं। इनमें लाल धागे में पिरोए तीन सिक्के वाला चाइनीज एवं नौ रत्नों का ब्रेसलेट भी शामिल है। युवाओं क ो लगता है कि इससे उनका भाग्य जाग जाएगा।
विज्ञापन
प्रवीण के अनुसार रात के अंधेरे में रेडियम लगा ब्रेसलेट चमकने के कारण बच्चों में भी खासा पसंद किया जा रहा है। लेदर से बने ब्रेसलेट में साइकिल, एंकर, गिटार, मुंह में तीर लिए बाज के अलावा कई लघु आकृतियां एवं धार्मिक चिह्न की मार्केट में अच्छी मांग है। वह बताते हैं कि क्रिस्टल का रंगबिरंगा ब्रेसलेट तो हर आयु वर्ग में पसंद किया जा रहा है। वहीं, दुकान पर ब्रेसलेट खरीद रहे राकेश के मुताबिक कलाई में ब्रेसलेट बांधना अच्छा लगता है। अब इसे चाहे फै शन समझें अथवा कुछ और।
ब्रेसलेट की कीमतें
------------------------------------------
नौ रत्न 500 रुपये से
क्रिस्टल 150 रुपये से
लेदर ब्रेसलेट 50 रुपये से 100 रुपये तक
रेगजीन 20 रुपये से 50 रुपये तक
रबर 5 रुपये से 50 रुपये तक