{"_id":"6458a7a9fe4ae4108f079965","slug":"crazy-son-brutally-murdered-his-father-by-beating-him-with-sticks-in-jhansi-2023-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: झांसी में सनकी बेटे ने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर की नृशंस हत्या, रात में सोते समय किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: झांसी में सनकी बेटे ने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर की नृशंस हत्या, रात में सोते समय किया हमला
Mon, 08 May 2023 01:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 May 2023 01:11 PM IST
सार
झांसी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मऊरानीपुर में सनकी बेटे ने बाप की लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या कर दी। आरोपी ने रात में सोते समय हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के मऊरानीपुर में सनकी बेटे ने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटा फरार हो गया लेकिन, पुलिस ने गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। हत्यारोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है।
देवरी सिंहपुरा गांव निवासी दयाल कुशवाहा (65) रविवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाड़े में सो रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे उसका बड़ा बेटा रामनाथ शराब के नशे में पहुंचा और बुजुर्ग पिता पर लाठियों से तबाड़तोड़ वार करने लगा। बुजुर्ग पिता दयाल लहुलुहान हो गए। लाठियों से बुरी तरह मारने के बाद आरोपी रामनाथ मौके से भाग गया।
कुछ देर बाद अपनी बेटी को फोन करके उसने अपनी इस हरकत के बारे में बताया। उसकी सुनकर बेटी के होश उड़ गए। परिजन जब बाड़े में पहुंचे तब दयाल चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में मऊरानीपुर सीओ स्नेहा तिवारी, कोतवाल तुलसीराम पांडेय पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ के मुताबिक हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। रामनाथ नशे का आदी है। शराब के नशे में ही उसने हत्या की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तीन माह बाद पहुंचा था घर
रामनाथ तीन माह से घर नहीं आया था। तीन माह पहले अचानक वह घर से लापता हो गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजनों के मुताबिक रामनाथ मानसिक तौर से कमजोर है। नशे का भी आदी है। पुलिस की पूछताछ में रामनाथ थोड़ी-थोड़ी देर में अपना बयान बदल रहा था। कभी कहता है कि पूरा परिवार खराब है, तो कभी कहता है कि पिता खराब हैं। कभी अपनी बेटी एवं अन्य परिजनों को भी खराब बताता है।