फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   craud betain lad, died

पुरानी रंजिश में ग्रामीण को घेर कर पीटा, मौत

Mon, 31 Aug 2020 09:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
craud betain lad, died
craud betain lad, died
झांसी। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम इटायल में सोमवार को सुबह एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को घेरकर लाठी-डंडे मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटे को बचाने के लिए मां पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। घटना की जानकारी होने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। इसके बाद परिवार के लोग घायल को मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम इटायल निवासी बलवान राजपूत की ग्राम के ही दूसरे पक्ष से पुरानी रंजिश चल रही हैै। सोमवार की सुबह बलवान का पुत्र दशरथ (50) खेत से घर आ रहा था। तभी दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडे से उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दशरथ की मां राजकुमारी वहाँ पहुंची तो उनको भी पीटा जिससे वह भी घायल हो गई। इसके बाद अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। परिजन घायल दशरथ व उनकी मां राजकुमारी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचे। घटना की सूचना लहचूरा पुलिस को दी। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इधर, मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों ने झांसी के लिए रिफर कर दिया। मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने दशरथ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आद्या प्रसाद वर्मा ने बताया कि मामला तरमीम किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों पक्षों में रंजिश काफी पहले से चली आ रही है। एक साल पहले दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। इसके बाद फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। तब भी पीड़ित पक्ष के ही कई लोग घायल हो गए थे। घटनास्थल पर डंडे टूटे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने उसे भी पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed