फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cow milk healthy for child

गाय के दूध से सुधरेगी अति कुपोषित बच्चों की सेहत : डीपीओ

Fri, 25 Sep 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cow milk healthy for child
झांसी। बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने को लेकर चलाए जा रहे पोषण माह के तहत तीन अतिकुपोषित बच्चों के परिवारों को खंड विकास अधिकारी रामकांत वर्मा की तरफ से गाय भेंट की गई। इन परिवारों को 900 रुपये प्रतिमाह आर्थिक मदद भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग में गोशाला में रह रहीं दुधारू गायों को अतिकुपोषित बच्चों के परिजनों को देने के लिए कहा था। इसके तहत बृहस्पतिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र निरंजन के सहयोग से मुख्य सेविका प्रेमलता गुप्ता ने विकासखंड बामौर के गांव रिया से कृष्णा, कन्हैया के साथ गांव कठर्री से लव्यांश अतिकुपोषित बच्चों के परिवार को गाय भेंट की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा की बच्चों के खान-पान में कमी के कारण कुपोषण की समस्या अधिक है। ऐसे में गाय का दूध कुपोषण दूर करने के लिए कारगर होगा। बताया कि वर्तमान में जनपद में लगभग पांच हजार अतिकुपोषित बच्चे हैं। अगर कोई गाय को पालना चाहता है तो अपना नाम समीप के आंगनबाड़ी सेंटर, बाल विकास परियोजिना अधिकारी कार्यालय या जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में इस 0510-244-8070 पर संपर्क कर सकता है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अशोक कुमारी और फूलकुंवर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed