फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cow injured due to truck collision, protesters jammed the highway

ट्रक की टक्कर से गोवंश घायल, जाम

Fri, 24 Sep 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cow injured due to truck collision, protesters jammed the highway
झांसी। ट्रक की टक्कर लगने से गोवंश घायल हो गया। इससे नाराज होकर लोगों ने रक्सा हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। किसी तरह हाइवे से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ कर पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

झांसी-शिवपुरी हाइवे पर आज दोपहर करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात वाहन ने पास में खड़े गोवंश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना जैसे ही वहां सक्रिय गोरक्षकों को हुई, मौके पर करीब डेढ़ दर्जन गोरक्षक पहुंच गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए गोवंश का उपचार कराने की मांग की। गोरक्षकों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन समेत एनएचआई अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद कार्यकर्ता हाइवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। नारेबाजी शुरू कर दी। जाम लगने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर रक्सा एवं सीपरी बाजार थाने से भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया। पीएसी को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन, वह हटने को राजी नहीं हुए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़कर हाइवे खाली कराया। आधे घंटे तक हाइवे जाम होने से वहां वाहनों की कतार लग गई। यातायात समान्य होने में करीब एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed