{"_id":"671d0d2ac8823f2b0a0da810","slug":"cow-collides-with-engine-of-barauni-gwalior-mail-near-parauna-station-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhasi: बरौनी-ग्वालियर मेल के इंजन से टकराई गाय ओएचई तार पर गिरी, दो घंटित बाधित रहा झांसी-कानपुर रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhasi: बरौनी-ग्वालियर मेल के इंजन से टकराई गाय ओएचई तार पर गिरी, दो घंटित बाधित रहा झांसी-कानपुर रेलमार्ग
Sat, 26 Oct 2024 09:09 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:09 PM IST
सार
बरौनी-ग्वालियर मेल के इंजन से परौना स्टेशन के पास गाय टकरा गई। इस दौरान झांसी-कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर यातयात दो घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन से टकराई गाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरौनी से चलकर झांसी आ रही बरौनी-ग्वालियर मेल के इंजन से परौना स्टेशन के पास गाय टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय उछलकर ओएचई तार पर जा गिरी, जिससे ओएचई टूट गई। घटना की जानकारी रेल प्रशासन को हुई तो आनन-फानन में टावर वैगन वाहन मौके के लिए रवाना किया। इस दौरान झांसी-कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर यातयात दो घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन
शनिवार बरौनी से चली ट्रेन नंम्बर 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल अपने निर्धारित समय दोपहर 2.55 बजे के स्थान पर 22 मिनट की देरी से दोपहर 3.17 बजे एट स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन यहां चलकर जब दोपहर 3.50 बजे परौना-एरच स्टेशन के बीच चल रही थी तो इसी दौरान किलोमीटर 1195/41 पर ट्रेन के इंजन से गाय टकरा गई। घटना से अप और डाउन रेलमार्ग का रेल संचालन दो घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में गाय ओएचई पर उछलकर गिरी थी, जिससे यह हादसा हुआ। कुछ देर बाद रेल संचालन बहाल कर दिया गया।