{"_id":"6127ec5d8ebc3e7c29220ec2","slug":"covid-vaccination-drive-today-jhansi-news-jhs202826652","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण का महाभियान आज, 36 हजार डोज लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण का महाभियान आज, 36 हजार डोज लगेंगी
विज्ञापन

झांसी। जिले में तीसरी बार बड़े स्तर पर शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 11 जगहों पर ऑनस्पॉट टीकाकरण होगा। इसमें लाभार्थी पहली और दूसरी डोज ले सकते हैं। इस बार जिले का लक्ष्य 36 हजार है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि कोरोना टीकाकरण महाभियान में लक्ष्य के मुताबिक कोविशील्ड की 34 हजार और कोवैक्सीन की छह हजार डोज प्राप्त हो चुकी हैं। इससे पूर्व तीन अगस्त और 16 अगस्त को महाभियान आयोजित किया गया था। तीन अगस्त को 30000 के सापेक्ष 26139 लोगों का टीकाकरण हुआ था। 16 अगस्त को होने वाले अभियान में 25 हजार के सापेक्ष 30,346 लोगों को कोरोना का टीका लगा था। शुक्रवार को 10 बजे से अभियान शुरू होगा, जिसमें ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 187 टीम और शहरी क्षेत्र में 18 टीम लगाई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. विमल आर्या ने बताया कि कॉलेज में स्लॉट बुकिंग के बाद बची वैक्सीन पर ऑनस्पॉट पंजीकरण की सुविधा रहेगी।
यहां होगा टीकाकरण
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, पुलिस अस्पताल, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, चांद दरवाजा यूपीएचसी, तहसील यूपीएचसी, नगरा यूपीएचसी, राजघाट यूपीएचसी, सिद्धेश्वर नगर यूपीएचसी, सीपरी यूपीएचसी, टंडन रोड दिलदार मार्केट में शुक्रवार को टीकाकरण होगा।