फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Covid certifiacte matter take money nurse speak

Jhansi News: नर्स बोलीं-प्रमाणपत्र के नाम पर लिए पैसे, सेवानिवृत्त समेत तीन कर्मी फंसे

Sat, 07 Jan 2023 10:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Covid certifiacte matter take money nurse speak
झांसी। कोविड ड्यूटी प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर आउटसोर्सिंग पर तैनात नर्सों से वसूली करने के मामले में मेडिकल कॉलेज के एक सेवानिवृत्त समेत तीन कर्मचारी फंस गए हैं। शनिवार को डीएम और कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित समितियों ने जांच की। नर्सों ने कमेटी को पैसे लेने वाले कर्मचारियों के नाम भी बताए। अब रविवार को डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सेवाएं देने वालीं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से मेडिकल कॉलेज में कोविड ड्यूटी प्रमाणपत्र बनाने के लिए पांच सौ से एक हजार रुपये लिए गए थे। इसकी शिकायत कर्मचारियों द्वारा कॉलेज प्राचार्य से की गई थी। इस प्रकरण को अमर उजाला ने 30 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। फिर कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई। वहीं, डीएम ने भी प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर और एसीएमओ डॉ. एनके जैन को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। शनिवार को दोनों ही समितियों ने बैठक की। पैसे लेने का आरोप लगाने वाली नर्सों को भी पूछताछ के लिए बुलाया। इसके अलावा जिन कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं, उनसे भी पूछताछ की गई। कर्मचारियों ने कहा कि प्रमाणपत्र बनाने के लिए बारकोड की जरूरत थी। इसे मंगवाने के लिए पैसे लिए गए हैं। वहीं, बड़ा सवाल ये उठता है कि बार कोड की जरूरत थी, तो कॉलेज प्रशासन को बताना चाहिए था। कॉलेज शासन से इसके लिए बजट मांगता। ऐसा न करके सीधे नर्सों से पैसे ले लिए गए। सूत्रों ने बताया कि एक सेवानिवृत्त कर्मचारी समेत स्टाफ के तीन लोग इस प्रकरण में फंस गए हैं। अब समिति रविवार को अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज देगी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और कॉलेज की ओर से गठित समिति द्वारा जांच की गई है। रविवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed