{"_id":"5fbd5b0f8ebc3e9beb594f6a","slug":"couter-purchase-ticket-cancil-online-jhansi-news-jhs181851232","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटर से लिया टिकट ऑनलाइन हो सकता रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंटर से लिया टिकट ऑनलाइन हो सकता रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आरक्षण काउंटर से लिया गया टिकट यात्री ऑनलाइन भी रद्द करा सकते हैं। इसके लिए यात्री को दो घंटे के भीतर काउंटर पर ही जाकर किराया वापस लेना होगा। किराया भी उसी स्टेशन से वापस होगा, जहां से यात्रा प्रारंभ करनी हो। कंफर्म टिकट ट्रेन आने के चार घंटे पहले और वेटिंग का आधे घंटे पहले तक ऑनलाइन रद्द हो सकता है।
नियम के अनुसार बुक हुए टिकट पर यात्रा नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति को काउंटर पर ही जाकर टिकट निरस्त कराना पड़ता है। इस नियम में और सहूलियत दी गई है। इस टिकट को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी निरस्त कराया जा सकता है। टिकट को निरस्त करने के बाद आपको जिस स्टेशन से यात्रा करनी है वहां पर दो घंटे के भीतर पहुंचकर काउंटर से अपना किराया वापस लेना होगा। किराया वापसी के लिए आपको ओरिजनल टिकट ले जाना जरूरी है। अगर आपने रात आठ बजे के बाद ऑनलाइन टिकट निरस्त किया है और संबंधित स्टेशन पर रात में आरक्षित टिकट के किराए के वापसी व्यवस्था नहीं है तो ऐसे में आप अगले दिन सुबह दस बजे तक काउंटर पर जाकर अपना किराया वापस ले सकते हैं। ट्रेन के लेट हो जाने या निरस्त होने पर काउंटर से बना टिकट ऑनलाइन निरस्त नहीं कराया जा सकता है।