{"_id":"682ba0cd71d1d5430e053f48","slug":"cousin-brothers-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-high-speed-pickup-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-558707-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार रात थाना सदर बाजार के भगवंतपुरा इलाके में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। एक भाई घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में सीसी कैमरे खंगाल रही है।
निवाड़ी (मध्य प्रदेश) के सेंधरी थाना के पुंछी करगुंवा गांव निवासी लखन पाल (50) चचेरे भाई कैलाश (32) एवं बादाम (37) के साथ झांसी के अठौदना गांव में पूजा-पाठ करने आया था। परिजनों का कहना है कि तीनों ने पूजन-अर्चन के बाद भोजन किया। रात करीब आठ बजे एक बाइक से तीनों गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह लोग सदर बाजार थाने के भगवंतपुरा के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
लखन और कैलाश को गहरी चोट आने से मौके पर उनकी मौत हो गई, जबकि बादाम का सिर फट गया। उसे भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। कैलाश और लखन के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। उनके रोने-बिलखने से परिवार का माहौल शोकाकुल हो गया। दोनों खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन