फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Couple ate poison husband died wife admitted to hospital in critical condition

Jhansi: दंपती ने खाया जहर, पति की हुई मौत, पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 26 Mar 2023 07:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Mar 2023 07:20 PM IST
सार

रात में खाना खाकर पति-पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह देर तक उनके कमरे से किसी भी तरह की आहट नहीं आई। इस पर परिजनों ने कमरा खोला तो दोनों बेसुध पड़े हुए थे।

विज्ञापन
Couple ate poison husband died wife admitted to hospital in critical condition
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर थाना इलाके में एक दंपती ने जहर खा लिया, जिससे पति-पत्नी दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। दंपती के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए महिला की सेहत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मऊरानीपुर के ग्राम कोटरा निवासी भरतलाल सेन (27) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। छह साल उनकी शादी मुन्नो के साथ हुई थी। हाल ही में मुन्नो के भाई की शादी हुई थी, जिसमें शामिल होने के लिए मुन्नो अपने मायके गई हुई थी। 24 मार्च की शाम वह वापस अपनी ससुराल लौटी थी। रात में खाना खाकर पति-पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए थे। 
विज्ञापन


सुबह देर तक उनके कमरे से किसी भी तरह की आहट नहीं आई। इस पर परिजनों ने कमरा खोला तो दोनों बेसुध पड़े हुए थे। आनन-फानन दोनों को मेडिकल काॅलेज लाया गया। यहां भरत लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मुन्नो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के चाचा पुरुषोत्तम ने बताया कि उनके जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुन्नो के होश में आने पर उससे ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक के दो बेटे कार्तिक (5) और आदित्य (3) हैं। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed