फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counting of Legislative Council elections today, result will come by noon

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज, दोपहर तक आ जाएगा नतीजा

Mon, 11 Apr 2022 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Counting of Legislative Council elections today, result will come by noon
झांसी। विधान परिषद चुनाव के तहत झांसी-ललितपुर और जालौन सीट के वोटों की गिनती आज मंगलवार को बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठारी हॉल में सुबह आठ बजे से होगी। सोमवार को हॉल के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर मतगणना की तैयारियां की गईं। मतगणना के लिए 14 टेबल बनाई गई हैं। कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। तीनों जनपदों के 3,828 में से 3,786 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर झांसी-ललितपुर-जालौन अरुण कुमार सिंह के अनुसार आयोग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार, चुनाव अभिकर्ता और काउंटिंग एजेंट मतगणना हॉल में प्रवेश के समय अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र लगाकर रखेंगे। इस दौरान हॉल में बीडी, सिगरेट, माचिस, लाइटर या गुटका ले जाना वर्जित रहेगा। कोई भी मोबाइल फोन, लैपटॉप, आईपैड और कैमरा हॉल में नहीं ले जा सकेगा।
विज्ञापन

बताया कि यदि किसी प्रत्याशी या इलेक्शन एजेंट को शासन से सुरक्षाकर्मी प्राप्त है तो ऐसे सुरक्षाकर्मी मतगणना केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर रहेंगे। केवल प्रत्याशी या इलेक्शन एजेंट की गणना हॉल में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटों की गिनती मंगलवार को सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना के लिए यहां 14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे, इनमें एक गणना सुपरवाइजर, तीन गणना सहायक व एक माइक्रो आब्जर्वर होगा। मतगणना निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक की निगरानी में होगी। इसके अलावा प्रत्याशियों की ओर से भी एक-एक गणना एजेंट तैनात किया जाएगा। कड़ी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 0510-2980818 पर की जा सकती है। उधर, नियंत्रण अधिकारी नंदलाल सिंह- जिला प्रोबेशन अधिकारी, अरविंद गौर-प्रभारी सहायक निदेशक बचत, डॉ. राजकुमार सिंह यादव-प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक महिला के साथ अन्य कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं, इसे लेकर सोमवार को डीएम रविंद्र कुमार की उपस्थिति में मतगणना के संबंध में ट्रेनिंग भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed