फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counting Center at three levels

तीन स्तरों पर मतगणना केंद्र की सुरक्षा

Sat, 11 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Counting Center at three levels
तीन स्तरों पर मतगणना केंद्र की सुरक्षा - फोटो : demo
 पिछले विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान हुए बवाल से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना स्थल की तीन चक्रों में घेराबंदी की गई है। चप्पे - चप्पे पर सिविल पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

2012 के विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मतगणना स्थल बुंदेलखंड महाविद्यालय में जमकर बवाल हुआ था। सुरक्षा इंतजामातों को धत्ता बताते हुए मतगणना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में उपद्रवी दाखिल हो गए थे। इस घटना से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। इस बार अर्द्ध सैनिक बलों की दो कंपनी लगाई गई हैं। जबकि, पिछले बार एक कंपनी ही थी। इसके अलावा सिविल पुलिस के 722 सिपाहियों की तैनाती की गई है, पिछले बार तीन सौ सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही एक कंपनी पीएसी, 172 सब इंस्पेक्टर, 18 इंस्पेक्टर, छह सीओ और दो एडिशनल एसपी को मतगणना केंद्र की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

मतगणना केंद्र से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर सभी रास्तों पर बैरियर बनाए गए हैं, जिन पर सिविल पुलिस के अलावा अर्द्ध सैनिक बलों के जवान भी मौजूद रहेंगे। जबकि, पिछली बार सिविल पुलिस ही बैरियर पर मोर्चा संभाले थे, जिससे उपद्रवियों के लिए बैरियर तोड़कर अंदर दाखिल होना बेहद आसान हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता हैं इंतजाम 
मतगणना केंद्र की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे - चप्पे पर पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। मतगणना में बाधा पहुंचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में हुई घटना की पुनरावृत्ति किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। 
- अखिलेश चौरसिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed