फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   counsling in bundelkhand university

296 छात्रों ने कराई काउंसलिंग

Thu, 21 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
counsling in bundelkhand university
counsling, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पहले दिन कांउसलिंग के दौरान छात्र-छात्राओं की दमदार उपस्थिति रही। 296 अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर कॉलेज की च्वाइस लॉक की। बृहस्पतिवार को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को काउंसलिंग में बीएससी एग्रीकल्चर साइंस के 300 छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। काउंसलिंग के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। चूंकि, विश्वविद्यालय कैंपस के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों में भी बीएससी एग्रीकल्चर साइंस कोर्स चल रहा है। कांउसलिंग में छात्र-छात्राओं ने अपनी इच्छानुसार च्वाइस फिलिंग की। इंजीनियरिंग विभाग में चल रही काउंसलिंग के दौरान कुछ कंप्यूटर में प्रिंटर सपोर्ट नहीं किए, इससे प्रिंट निकालने में परेशानी हुई। पहले दिन कांउसलिंग कराने वाले छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार को मेरिट के आधार पर कैंपस/कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बीपीएड में 180 ने लगाई दौड़
बुधवार को बीपीएड की प्रवेश परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों का खेल मैदान में शारीरिक परीक्षण किया गया। 268 छात्र-छात्राओं को परीक्षण के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 180 उपस्थित हुए। शारीरिक परीक्षण के दौरान 50 व 600 मीटर की दौड़ लगवाई गई। इसके अलावा शटल रनिंग, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, चिकअप्स भी कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed