फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counseling for 2.30 lakh seats in B.Ed will start from today

Jhansi News: बीएड 2.30 लाख सीट के लिए काउंसलिंग में आज से होगी

Wed, 30 Jul 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Counseling for 2.30 lakh seats in B.Ed will start from today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश की 2.30 लाख बीएड सीटों पर दाखिले के लिए बुधवार से काउंसलिंग शुरू होगी। दो बार काउंसलिंग होगी। छह सितंबर से पूल काउंसलिंग और 12 सितंबर को प्रवेश पूर्ण होंगे। इस बार काउंसिलिंग में रैंक को प्राथमिकता नहीं दी गई है, इसलिए पहली ही काउंसलिंग में किसी भी रैंक का अभ्यर्थी शामिल हो सकेगा।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने एक जून को प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्र बनाकर बीएड प्रवेश परीक्षा कराई थी। 17 जून को लखनऊ में परिणाम घोषित किया था, जिसमें 3.04 लाख छात्र-छात्राएं सफल हुए। इसकी काउंसलिंग 10 जुलाई से शुरू होनी थी, जो 20 दिन देरी से बुधवार को शुरू होगी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सह-समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया बुधवार की पूर्वाह्न 11 बजे से काउंसलिंग के लिए साइट खुल जाएगी, जिस पर सफल अभ्यर्थी पंजीकरण कर सकेंगे। बृहस्पतिवार से कॉलेज चुनना शुरू होगा और काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। 12 अगस्त तक काउंसलिंग होगी और 13 अगस्त को सीट आवंटित कर दी जाएंगी। 25 अगस्त तक अभ्यर्थी फीस जमा करके कॉलेज में रिपोर्ट कर सकेंगे। दूसरे चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण 27 अगस्त से होंगे और 28 से 30 अगस्त तक पसंदीदा कॉलेज भर सकेंगे। इसके बाद काउंसलिंग के साथ सीट आवंटित की जाएगी। सीट कन्फर्म होने के साथ विद्यार्थी फीस जमा करेंगा। वहीं, छह सितंबर से पूल काउंसलिंग होगी, जो 12 सितंबर तक संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed